আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Royal Enfield Himalayan 2021 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: February 12, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. रॉयल एनफील्ड ने Royal Enfield Himalayan 2021 को भारत में लॉन्च कर दिया है. बाइक में कुछ बदलाव करके नए अवतार में पेश किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 2.36 लाख रुपए है. ये बाइक डीलरशिप में पहुंचना शुरू हो गई है. इस एडवेंचर बाइक को 6 नए कलर ऑप्शन मिराज सिल्वर, ग्रेवल ग्रे, लेक ब्लू, रॉक रेड, ग्रेनाइट ब्लैक और पाइन ग्रीन में उतारा गया है. मिराज सिल्वर की कीमत 2,36,286 रुपए, ग्रेवल ग्रे की कीमत 2,36,286 रुपए, लेक ब्लू की कीमत 2,40,285 रुपए, रॉक रेड की कीमत 2,40,285 रुपए, पाइन ग्रीन की कीमत 2,44,284 रुपए और ग्रेनाइट ब्लैक की कीमत 2,44,284 रुपए तय की गई है.

http://गोलीकांड के दोनों सह आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और दो चाकू जब्त

रॉयल एनफील्ड Himalayan2021 में कंपनी ने ट्रिपर नेविगेशन फंक्शन दिया है, ये पहले Meteor 350 में भी देखा जा चुका है.  ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम को इंस्ट्रूमेंट कंसोल के पास में लगाया गया है, जैसा पुराने मॉडल में दिया गया था. इस एडवेंचर बाइक फ्रंट में हेडलैम्प के लिए ब्लैक एन्क्लोजर दिया गया है, जबकि विंडशील्ड पहले से ज्यादा लंबी कर दी गई है. इसके अलावा फ्यूल टैंक के पास सामने के फ्रेम का साइज छोटा है. बाइक में नई टैन कलर्ड सीट दी गई है, जो पहले से ज्यादा कंफर्ट है.

http://Yamaha 2021 FZ-FI और FZS-FI भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

इसके एग्जॉस्ट के लिए इसमें ब्लैक आउट हीट शील्ड दी गई है. इसमें मौजूदा मॉडल वाला 411 cc का सिंगल सिलिंडर इंजन ही दिया गया है, जो कि 24.3bhp की पावर और 32Nm का पिक टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इसमें 21 इंच के फ्रंट और 18 इंच के रियर वायर स्पोक व्हील दिए गए हैं. सस्पेंश के लिए बाइक में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और प्री-लोड एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक दिया गया है. इस एडवेंचर बाइक के दोनों व्हील पर डिस्क ब्रेक और स्टैंडर्ड के रूप में एक डुअल चैनल एबीएस दिया गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now