আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गोलीकांड के दोनों सह आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और दो चाकू जब्त

Published on: February 12, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. बेलसोंडा में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े हुए गोलीकांड के बाद पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आत्मसमर्पण किए आरोपी चंद्रशेखर के फरार दोनों साथियों भरतलाल निषाद एवं गोपाल यादव को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया. सह आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त 01 नग देशी कट्टा, 01 नग जिंदा कारतूस और दो चाकू जब्त किए हैं. उक्त मामले का पुलिस ने खुलासा किया. पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि वह मृतिका से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था पर रुपा के परिजन उसे पसंद नहीं करते थे. जिसके कारण रुपा ने भी उससे बात करना बंद कर दिया था. जिससे वह दिमागी रूप से विचलित हो गया था. बाद ही उसने रूपा की हत्या करने की योजना बनाई. घटना को अंजाम देने की योजना उसकी स्वयं की बनाई हुई थी.

http://Yamaha 2021 FZ-FI और FZS-FI भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

आरोपी के अनुसार उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या का षड़यंत्र किया था. गुरुवार के पहले भी आरोपी ने रूपा को मारने का प्रयास किया था. पहले दिन असफल होने के बाद आरोपी ने दूसरे दिन घटना को अंजाम दिया. घटना में चन्द्रशेखर के दो साथी भरतलाल निषाद एवं गोपाल यादव शामिल थे. जिन्हें कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल के साथ मिलकर कल ही समीप के ग्राम मुढ़ेना में घेराबंदी कर धर दबोचा. आरोपियों ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वे बुधवार को भी चन्द्रशेखर व भरतलाल निषाद एक साथ रूपा धीवर की हत्या करने बेलसोण्डा तालाब के पास गए थे. जहां रुपा नहाने आती थी. पर उस दिन रुपा नहाने नहीं आई और उनकी योजना असफल हो गई. पर आरोपी चंद्रशेखर पर रुपा की हत्या का खून सवार था. लिहाजा इसके बाद गुरुवार को पुनः नई योजना के साथ तीनों बेलसोंडा पहुंच गए और अपनी योजना को अंजाम दे दिया. मुख्य आरोपी चंद्रशेखर के अनुसार उसने हत्या में सहयोग करने के लिए भरतलाल एवं गोपाल को 70 हजार रुपए देने का वायदा किया था. मृतिका के पिता ने थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मैं अपने काम से भगवती हॉटल बेलसोण्डा काम में गया था.

http://5 माह की बच्ची की जान बचाने आगे आए पीएम मोदी, इंजेक्शन पर 6 करोड़ का टैक्स किया माफ

करीब 12.45 बजे दोपहर मेरी बहू कलेन्द्री एवं बड़ी बेटी हेमलता ने मुझे फोन कर बताया कि नदी मोड़ घोड़ारी निवासी चन्द्रशेखर परमार अपने दो अन्य साथियों के साथ घर के पास गली में आया था और करीब 12.30 बजे रूपा को कनपट्टी पर गोली मार दिया है. मैं तुरंत अपने घर पास पहुंचा तो देखा कि मेरी छोटी बेटी रूपा वही गली में जमीन पर चित पड़ी हुई .थी रूपा के कनपट्टी से खून बह रहा था. आनन-फानन में घायल रूपा को ग्रामीण मोटर साइकिल में अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए थाना सिटी कोतवाली व साइबर सेल की टीम को फरार दो आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार करने निर्देश दिए एवं पल-पल की जानकारी लेकर लगातार मार्गदर्शन करते रहे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now