रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के पंजीयन की तिथि को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है. पूर्व में जारी आदेश के तहत इस योजना के पंजीयन की अंतिम तारीख 31 जनवरी तक निर्धारित की गई थी. खरीफ 2020 में सोयाबीन, मूंगफली, तिल, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, रामतिल, कोदो-कुटकी एवं रागी फसल की खेती करने वाले किसान भाई इस योजना का लाभ लेने के लिए 28 फरवरी तक पंजीयन करा सकते हैं. राज्य में इस योजना के अंतर्गत चिन्हित फसलों की खेती करने वाले शत-प्रतिशत किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही किसानों को मार्गदर्शन देने के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है. किसानों से 28 फरवरी तक संबंधित सेवा सहकारी समिति में पंजीयन कराने की अपील की गई है.
http://गोविंदा के गानों पर बच्चे ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
सेना भर्ती रैली 3 मार्च से दुर्ग में
रायपुर. भारतीय सेना भर्ती रैली का आयोजन 3 से 12 मार्च तक पंडित रविशंकर शुक्ल आउटडोर स्टेडियम दुर्ग में किया जा रहा है. जिन अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती के लिए आवेदन किये है, वे 17 फरवरी से 3 मार्च तक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. जिसमें राज्य के सभी जिलों के करीब 35 हजार से ज्यादा युवाओं के शामिल होने की संभावना है.
http://Triumph Tiger 850 Sport भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







