नई दिल्ली. MG Motor India ने अपनी 2021 ZS EV इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है. ये कार महज 8.5 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसके अलावा कंपनी का दावा है कि बेहतरीन तकनीक के साथ-साथ ड्राइविंग के दौरान आराम का पूरा ख्याल रखा गया है. इस कार की कीमत 20,99,800 रुपए से शुरू है. वहीं इस कार के Exclusive वेरिएंट की कीमत 24,18,000 रुपए रखी गई है. ये कार अब 31 शहरों में मिलेगी. 2021 MG ZS EV में एक नई 44.5 kWh हाई-टेक बैटरी का यूज किया गया है.
http://शासकीय कार्य में लापरवाही, कलेक्टर ने उप अभियंता को किया निलंबित
एमजी ने दावा किया है कि ये कार हर मौसम की स्थिति के हिसाब से फिट रहेगी. मौजूदा मॉडल के मुकाबले ये ज्यादा रेंज देती है. आप इसे एक बार चार्ज करके 419 किमी तक चला सकते हैं. मौजूदा मॉडल पर सिर्फ 340 किमी तक की रेंज मिलती है. एमजी की ये कार पांच साल और असीमित किमी वारंटी के साथ अवेलेबल है. साथ ही बैटरी पर आठ साल और 1,50,000 लाख किमी की वारंटी दी जा रही है. इसके साथ पांच लेबर फ्री सर्विस, पांच साल का रोड साइड असिस्टेंट सिस्टम दिया गया है.
http://BSF का रिटायर्ड जवान बहुमूल्य रत्नों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार










