सरायपाली. प्रदेश सरकार के अधीन बिकने वाली शराब में 30 प्रतिशत शराब अवैध रूप से भूपेश सरकार बिकवा रही है. बजट बढ़ने से पहले ही सरकार 30 प्रतिशत बजट पर कटौती कर रही है. छत्तीसगढ़ राज्य विकास के पैमाने पर 2 साल से पिछड़ रहा है. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सोमवार को रायगढ़ प्रवास से लौटते समय सरायपाली सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने प्रदेश की भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए सभी मोर्चों पर कांग्रेस सरकार को असफल बताया. प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है प्रदेश सरकार का कानून पर पूरी तरह से नियंत्रण समाप्त हो गया है.
http://पति-पत्नी में तीन अंडे की वजह से हुआ विवाद, थाने पहुंचा मामला
सड़क, पुल-पुलिया और स्कूल जैसे विकास कार्य थम सा गया है. उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में माफियाओं का राज चल रहा है. प्रदेश में जमीन माफिया, शराब माफिया, रेत माफिया, सीमेंट माफिया और कोयला माफिया का राज चल रहा है. केवल छत्तीसगढ़ ही वह राज्य है जहां सरकारी शराब दुकानों में 30 प्रतिशत अवैध शराब की बिक्री हो रही है. प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद प्रदेश की वित्तीय स्थिति में 30 हजार करोड़ रुपए का कर्ज आ गया है. प्रदेश के भाजपा और व भाजयुमो कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दर्ज किए जा रहे प्रकरणों को लेकर उन्होंने कहा कि 10 नहीं 100 प्रकरण भी दर्ज हो जाएं भाजपा के कार्यकर्ता कभी नहीं झुकेंगे.
http://IndvsEng : भारत का स्कोर 39/1, आखिरी दिन जीत के लिए चाहिए 381 रन
इसके पूर्व कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, पूर्व विधायक रामलाल चौहान, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, छत्तरसिंह नायक, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष कामता पटेल, चंद्रकुमार पटेल, विपिन उबोवेजा, मंडल अध्यक्ष द्वय धनेश नायक, प्रदीप साहू, अमित आहूजा, डॉ प्रकाश पटेल, गजेन्द्र ठाकुर, डॉ सुधीर भोई, गुंजन अग्रवाल, सीता सतपथी, कुमारी भास्कर, धमेन्द्र प्रधान, सुशीला गंगाराम पटेल, मनीष बंसल, काले शर्मा, भूपेश सलूजा आदि उपस्थित थे.
बाहुबली नेता कहने पर ठहाके
भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत के बीच भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष कामता पटेल को स्वागत के लिए बुलाने के पूर्व संबोधन में उन्हें बाहुबली नेता कहने पर उपस्थितजनों ने जमकर ठहाके लगाए. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी मुस्कुराते हुए कामता पटेल के साथ फोटो भी खिंचवाई.
राज्यसभा में पीएम मोदी बोले- MSP था, MSP है और MSP रहेगा https://t.co/pr1bmwfffu
— Cg Janadesh (@CJanadesh) February 8, 2021
2021 Benelli Imperiale 400 भारत में लॉन्च, पुराने मॉडल से है सस्ती https://t.co/ub4mooHT9M
— Cg Janadesh (@CJanadesh) February 8, 2021







