नई दिल्ली. भारतीय बाजार में 2021 Benelli Imperiale 400 को लॉन्च कर दिया गया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपए है. खास बात यह है कि जुलाई 2020 में लॉन्च किए गए मॉडल से यह मोटरसाइकिल 10 हजार रुपए सस्ती है. कीमत के घटने के पीछे कंपनी का लोकल स्तर पर एसेंबलिंग और डॉलर के मुकाबले रुपए का मजबूत होना बड़ा कारण है. इसकी पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें ताकत के लिए 374 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है. इसका इंजन 6,000 आरपीएम पर 20.71 bhp की मैक्सिमम पावर और 3,500 आरपीएम पर 29 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है.
http://VIDEO : धूम मचा रहा है दिशा पटानी का नया गाना ‘मेरे नसीब में’
इसके लुक में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. 2021 Imperiale 400 में ग्राहकों को मॉडर्न-क्लासिक डिजाइन के साथ राउंड हेडलाइट, टियर-ड्रॉप सेप्ड फ्यूल टैंक मिलेगा. इसके फ्रंट में 41 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक फॉर्क और रियर में प्रीलोड एडजस्टेबल डुअल शॉक सस्पेंशन दिया गया है. इसके फ्रंट में 19-इंच और रियर में 18-इंच के व्हील्स दिए गए हैं. वहीं, दोनों पहियो में डिस्क ब्रेक्स के साथ स्टैंडर्ड डुअल एबीएस फीचर्स दिए गए हैं. यह अब दो साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी के साथ आती है. इसके अलावा ग्राहकों के पास अब दो साल की एक्सटेंडेड वारंटी चुनने का विकल्प भी होगा. वहीं, कंपनी की तरफ से ग्राहकों को सेल्स के बाद 24×7 रोडसाइड असिस्टेंट मिलेगा.
http://अंकिता ने पीली साड़ी में ‘धक-धक’ गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल










