रायपुर. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी रविवार को भापजा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे तभी मंत्री अजय चंद्राकर और हाउसिंग बोर्ड के पूर्व प्रमुख व भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी आपस में भिड़ गए. इस दौरान चंद्राकर ने सवन्नी को काफी खरीखोटी सुना दी. उन्होने सवन्नी से कहा कि- जाओ जाकर चमचागिरी करो, मुझसे जरा ठीक से बिहेव किया करो, वरना मैं तुम्हें ठीक कर दूंगा. बैठक के दौरान हुई यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में शामिल होने के लिए सभी नेताओं को सूचना दी गई थी. लेकिन पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. इसी वजह से वे नाराज थे. हालांकि, चंद्राकर की बात सुनकर सवन्नी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया. वे चुपचाप उनकी बात सुनते रहे.
http://IndvsEng : तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत 257/6, फॉलोऑन का खतरा
गृह मंत्री कल बिलासपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे
रायपुर. गृह एवं लोक निर्माण मंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 8 फरवरी सोमवार को सवेरे 9 बजे रायपुर से कार से प्रस्थान करेंगे और 10 बजे बलौदाबाजार जिले के सिमगा में निजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण करने के बाद बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. वे दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे. मंत्री श्री साहू अपरान्ह 3.30 बजे बिलासपुर से कार से प्रस्थान कर राजधानी रायपुर लौटेंगे.
http://दामाद ने सास से दुष्कर्म का प्रयास किया, नहीं मानने पर कर दी पिटाई







