रायगढ़. अपने दामाद को किराये का कमरा दिलाने गई 44 साल की सास के साथ दामाद ने दुष्कर्म का प्रयास किया, पर जब सास ने इसका विरोध किया तो दामाद ने सास की पिटाई की और उसके 25 हजार रुपए के जेवर और पर्स लेकर फरार हो गया. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लूट का सारा सामान जब्त कर लिया है. मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने बताया कि तिरूपति मोटर्स में काम करने वाले 26 वर्षीय निमेन्द्र खुंटे के साथ एक 44 वर्षीया महिला ने अपनी बेटी की शादी की थी. बेटी और दामाद साथ रहते थे. दामाद ने कम तन्ख्वाह का हवाला देकर अपनी सास को गेरवानी में किराये का कमरा दिला देने की गुजारिश की और उसे लेकर गेरवानी पहुंच गया.
http://उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, 150 लोगों के बहने की आशंका
जहां आरोपी दामाद के मन मे कामुकता जाग जाने से उसने अपनी सास के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. वहीं जब सास ने इसका प्रतिकार किया तो दामाद ने अपनी सास की पिटाई की और उसका पर्स लेकर फरार हो गया. जिसमें उसकी सास के सोने के जेवरात सहित वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल और मेकअप का सामान था. मामले की खबर पुलिस को लगने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और लूट का सारा सामान जब्त कर लिया है. आरोपी के खिलाफ धारा 354, 506, 323, 394 के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है. आरोपी को रिमांड पर लेकर जेल में भेज दिया गया है.
http://गांव पहुंच हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, ग्रामीणों में दहशत







