नई दिल्ली. मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने कार्रवाई करते हुए एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया है. उन पर अपनी वेबसाइट पर पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस अन्य मॉडल, साइड एक्ट्रेसेज और कुछ प्रोडक्शन हाउस की भागीदारी की भी निगरानी कर रही है जिनपर गिरोह द्वारा शूट की गई एडल्ट फिल्मों को मोबाइल ऐप और वेबसाइटों पर संपादित करके अपलोड करने का आरोप है. बता दें कि मिस एशिया बिकनी का ताज जीत चुकीं गहना ने विज्ञापनों, हिंदी और तेलुगु सिनेमा में काम किया है. पुलिस के मुताबिक, गहना ने 87 अश्लील/पोर्न वीडियो शूट किए हैं और उन्हें अपनी वेबसाइटों पर अपलोड किया है, जिसे देखने के लिए सदस्यता की आवश्यकता होती है.
http://श्वेता तिवारी ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें वायरल
जिन लोगों ने चैनल की सदस्यता ली है, उन्हें 2,000 रुपए का भुगतान करना होता है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को शहर के मलाड-मालवानी इलाके के माढ स्थित ग्रीन पार्क नाम के एक बंगले पर छापेमारी कर दो पुरुष अभिनेताओं, एक लाइट मैंन, एक महिला फोटोग्राफर और एक ग्राफिक डिजाइनर को उस समय गिरफ्तार किया गया. साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से हाई डेफिनिशन वीडियो कैमरा, छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक कैमरा स्टैंड, वीडियो क्लिप्स से भरा मेमोरी कार्ड और डायलॉग्स जब्त किए हैं. उन्होंने बताया कि गिरोह से एक महिला को बचाया गया है. इसके अलावा पुलिस ने तीन बैंक अकाउंट को जब्त किया है, जिनमें 36 लाख रुपए पाए गए, जो इन एडल्ट ऐप्स की मदद से कमाए गए थे.
http://सरकार ने अब किसान न्याय योजना में किसानों को पंजीयन से वंचित करने का नया क़रतब कर दिखाया!










