আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फाइनेंस कर्मी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, किस्त अदा न कर पाने पर किया था जलील इसलिए की थी हत्या

Published on: February 1, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. सरायपाली के माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत रिकवरी कर्मी की हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. उधार के रुपए का तकाजा करने पर गजाधर निषाद ने ही समशीर अली की चाकू मारकर हत्या की थी और पत्थर से उसका सिर कुचल दिया था. हत्या के बाद फरार होकर ओड़िशा चला गया था. रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को एसडीओपी विकास पाटले ने बताया कि आरोपी गजाधर साहू ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 40 हजार रुपए उधार लिया था. जिसका अंतिम किस्त 23 सौ रुपए फाइनेंस कंपनी को भुगतान करना था. जिसे वसूलने समशीर उसके बुलाने पर उसके गांव टेंगनापाली गया था.

http://बजट 2021 : जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

आरोपी राशि गढ़फुलझर में देने की बात कह अपने साथ ले गया और रास्ते में सूना स्थान देखकर उस पर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया. बाद चाकू से हत्या कर पहचान छिपाने के लिए उसका सिर पत्थर से कुचल दिया. बाद आरोपी फरार हो गया. पूछताछ के दौरान आरोपी के साथ मृतक को साथ देखे जाने और घटना के बाद से फरार होने की बात पर पुलिस ने उसके खिलाफ जुर्म दर्ज कर तलाश शुरु कर दी. मुखबिर ने बताया कि आरोपी ओड़िशा के एक ढाबे में काम कर रहा है. बता दें कि बीते 22 जनवरी को बलौदा चौकी में पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की सूचना पर समशीर अली की गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज की थी और दूसरे दिन सुबह पुलिस को गढ़फुलझर से लगे कसडोल नर्सरी प्लांट में उनकी लाश मिली थी.

http://बुमराह ने उतारी कुंबले के गेंदबाजी एक्शन की नकल, वायरल हो रहा वीडियो

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक समशीर अली ने बेइज्जत किया था. पूर्व में भी वसूली के लिए वह उनके गांव आया था और रकम नहीं होने पर ग्रामीणों के सामने उसे चार बातें सुनाकर चला गया. इस बात को लेकर वह अपमानित महसूस कर रहा था. उसने समशीर अली की हत्या करने की योजना उसी दिन बना ली थी. इसलिए जब समशीर अली से रकम भुगतान को लेकर बातचीत हुई थी. उस दिन बाइक में हत्या के लिए चाकू घर से ही साथ में लेकर निकला था.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now