रायपुर. पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे की बहू और पोती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्या दोनों ननदोइयों अजय राय और डॉ. आनंद राय ने की है. वारदात में दीपक सायतोड़े भी शामिल था. इनमें से डॉ. आनंद और उसके दोस्त दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि अजय फरार है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि अजय अपने बड़े भाई डॉ. आनंद और दीपक को लेकर नेहा के घर 25 लाख रुपए उधार मांगने गया था. अजय पहले भी तरुण के पैसे डुबा चुका था इसलिए नेहा ने उधार देने से इंकार कर दिया. बाद तीनों ने जूते की लेस से नेहा का गला घोंटकर हत्या कर दी. बच्ची अनन्या दोनों को पहचानती थी इसलिए उसकी भी हत्या की.
बाद दोनों शव दीवान के अंदर डाल दिया. तीनों को एक साथ निकले तो शक हो सकता है इसलिए डॉ. आनंद और दीपक को घर में बंद कर अजय बाहर आ गया. उसका प्लान था कि देर रात आकर दोनों को ले जाएगा. लेकिन नेहा के भाई-बहन अचानक पहुंच गए और हत्या का खुलासा हो गया. पुलिस ने बताया कि वह नेहा और उसके पति तरुण से इसलिए नाराज था क्योंकि अजय-आनंद की निस्संतान बुआ ने सिमगा रोड पर अपनी 17 एकड़ जमीन तरुण के नाम कर दी थी. आरोपी उसमें अपनी पत्नियों के नाम से हिस्सा मांग रहे थे. लेकिन नेहा देने को तैयार नहीं थी. अजय आर्थिक तंगी से जूझ रहा था इस वजह से वह नेहा से उधार मांग रहा था, लेकिन नेहा ने इंकार कर दिया था.
http://निया शर्मा ने लहंगा-चोली में कराया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें वायरल







