আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दंतेवाड़ा जिले में बनेंगे 7 नए थाने, बारसूर को तहसील, फरसपाल, पालनार और बड़ेगुडरा को उपतहसील का दर्जा

Published on: January 31, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित आमसभा में जिले वासियों को अनेक विकास कार्यों की सौगात दी. मुख्यमंत्री ने बारसूर को तहसील बनाने तथा फरसपाल, पालनार और बड़ेगुडरा को उपतहसील का दर्जा देने की घोषणा की. उन्होने इसके साथ ही दंतेवाड़ा जिले में 7 नए थाने और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम से आवासीय कॉलोनी बनाने की घोषणा भी की है. श्री बघेल ने ग्राम स्वरोजगार केन्द्र से बेरोजगारों को जोड़ने के लिए रिवाल्विंग फंड से 4 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी जिसमें से क्षेत्र के बेरोजगारों को दो साल ब्याज रहित ऋण दिया जाएगा.

http://आकाश चोपड़ा ने चुनी पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI, इन्हें दी जगह

इसके साथ ही श्री बघेल ने ग्राम पंचायत मोफलनार में 50 सीटर बालक आश्रम छात्रावास, दन्तेवाड़ा में नगर में डंगनी नदी पर घाट निर्माण व उसके सौन्दर्यीकरण, नगर के विस्थापित व्यापारियों के लिए दुकान निर्माण, कुआकोण्डा नकुलनार में इंडोर स्टेडियम, बारसूर में मिनी स्टेडियम, किरन्दुल में बस स्टैण्ड का विस्तार, गीदम में शहीद महेन्द्र कर्मा पालिका बाजार, पुलिस लाइन में आवासीय सुविधा का विस्तार, धुरली से बासनपुर मार्ग पर 40 मीटर पुलिया निर्माण, नकुलनार महाराणा प्रताप चौक से  जनपद कार्यालय कुआकोण्डा तक डिवाइडर और नालीयुक्त चौड़ी सड़क निर्माण, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण हेतु संग्रहालय का निर्माण और सर्व बस्तरिया समाज दन्तेवाड़ा के लिए पातररास में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है.

http://निया शर्मा ने लहंगा-चोली में कराया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now