नई दिल्ली. वाट्सऐप मैसेज के जरिए एक खतरनाक मैलवेयर फैल रहा है. मैलवेयर इतना खतरनाक है कि यूजर्स के मोबाइल में इंस्टॉल होने के बाद वह उनकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में ऑटोमैटिक मैसेज भेजता है और उनको भी अपना शिकार बना लेता है. इस मामले की जानकारी टेक सिक्योरिटी फर्म ESET के सिक्योरिटी रिसर्चर Lukas Stefanko ने दी है.Stefanko ने इस मैलवेयर को एंड्रॉयड वॉर्म कहा है. ये आपको फोन में एडवेयर अपलोड कर देता है और फिर खुद ही आपके कॉन्टैक्ट को वाट्सऐप मैसेज भेजकर फैल जाता है.
http://मन की बात में पीएम मोदी बोले- तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ
ये आपके फोन में तब इंस्टॉल होता है जब आप रिसीव हुए इस खतरनाक मैसेज पर क्लिक करते हैं. इस मैसेज में लिखा होता है कि इस ऐप को डाउनलोड करें और एक नया मोबाइल फोन जीतें. बहुत सारे यूजर्स ऐसे मैसेज पर क्लिक कर देते हैं. जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं, ये आपको एक गूगल प्ले स्टोर की तरह दिखाई देने वाली वेबसाइट पर ले जाता है. इसके बाद एक मैसेज लिखा होता है कि इस सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करें, जो कि Huawei Mobile app की तरह दिखाई देता है. आपके डिवाइस में ये इंस्टॉल होने के बाद ये नोटिफिकेशन ऐक्सेस मांगता है. ये वॉट्सऐप मैलवेयर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये ऐप के क्विक रिप्लाई फीचर का यूज कर सकता है.
http://पूर्व मंत्री की बहू और पोती की जूते की लेस से गला घोंटकर हत्या
इसी का इस्तेमाल कर ये मैलवेयर आपके कॉन्टैक्ट्स को सेम स्पैम रिसीव हुए मैसेज में रिप्लाई कर तौर पर भेज देता है और आपको इसकी जानकारी भी नहीं होती. सामने वाला कॉन्टैक्ट भी आपके जरिए मैसेज मिलने की वजह से पूरे भरोसे के साथ उस पर क्लिक भी कर सकता है. यही इसके फैलने की वजह है.Stefanko का मनना है कि इस स्कैम का उपयोग और भी खतरनाक मैसेज भेजने के लिए किया जा सकता है. जो कि आपकी प्राइवेसी और बैंक अकाउंट को भी नुकसान पहुंचा सकता है.
Android WhatsApp Worm?
Malware spreads via victim's WhatsApp by automatically replying to any received WhatsApp message notification with a link to malicious Huawei Mobile app.
Message is sent only once per hour to the same contact.
It looks to be adware or subscription scam. https://t.co/NYbh2A9Y6M pic.twitter.com/2tFgLyG94O— Lukas Stefanko (@LukasStefanko) January 21, 2021










