रायपुर. दिवंगत मंत्री डीपी धृतलहरे की बहू और पोती की जूते की लेस से गला घोंटकर हत्या कर दी गई है. दोनों की लाश शनिवार देर रात उनके घर के बेड के अंदर मिली है. परिवार खम्हारडीह इलाके के सतनाम चौक का रहने वाला था. खम्हारडीह थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक महिला का नाम नेहा धृतलहरे (30) और उसकी 9 साल की बेटी का नाम अनन्या था. मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि नेहा का फोन नहीं लग रहा था. इसलिए पास ही रहने वाली नेहा की बहन मेघा घर पर हालचाल जानने आई. उसने पुलिस को बताया कि दरवाजा बाहर से बंद था. मेघा ने अपने एक भाई को फोन किया.
इस बीच उसने पुलिस को सूचना दी और दूसरी तरफ मेघा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर दरवाजे की कुंडी तोड़ दी. कमरे में नेहा का नंदोई डॉ आनंद राय और उसका एक साथी दीपक छुपे मिले. तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. घर के पिछले कमरे में बेड के गद्दे वगैरह बेतरतीब थे. बेड का कबर्ड हटाने पर अंदर नेहा और उसकी बेटी अनन्या की लाश मिली. दोनों के गले में जूते के लेस बंधे मिले. पुलिस ने डॉ आनंद और दीपक को हिरासत में लिया है. घटना की जानकारी देकर पुलिस ने पति तरुण को बुलवाया. उसने बताया कि वो पिछले तीन दिनों से गांव में था. किसी से रुपए का हिसाब बाकी था इसी सिलसिले में वो वहां गया हुआ था. पुलिस ने बताया कि अब तक घटना के कारण साफ नहीं हो सका है. हम संदेहियों से पूछताछ कर रहे हैं.
http://स्वास्थ्य विभाग में बदले गए जिलों के नोडल अधिकारियों के प्रभार







