আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

KGF चैप्टर 2 इस दिन होगी रिलीज, सामने आया नया पोस्टर

Published on: January 30, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. यश और संजय दत्त स्टारर फिल्म KGF चैप्टर 2 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श संग फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने ऐलान किया है कि यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज होगी. तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया- #KGF2, 16 जुलाई 2021 को रिलीज होगी. इस फिल्म में संजय दत्त, यश, श्रीनिधि शेट्टी और रवीना टंडन नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और इसके प्रोड्यूसर विजय किरगंदुर हैं. यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी. हिंदी में इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर, एक्सेल एंटरटेनमेंट के तले प्रेजेंट करेंगे.

http://इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए गौतम गंभीर ने चुना भारत का प्लेइंग XI

बता दें कि फिल्म KGF Chapter 2 में 2018 में आई फिल्म KGF का सीक्वल है. इस फिल्म में रॉकी का सामना अधीरा से होगा. एक्टर संजय दत्त फिल्म में अधीरा का रोल निभा रहे हैं. बता दें कि फिल्म KGF चैप्टर 1 ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. फिल्म में साउथ एक्टर यश के काम को खूब पसंद किया गया था और इसी के साथ वह दुनियाभर में फेमस भी हो गए थे. KGF चैप्टर 1 ने इस भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 204 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. इसी के साथ यह कन्नड़ सिनेमा की पहली इतनी ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. तो वहीं भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी डब फिल्म बनी थी.

http://Tata Tiago Limited Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now