नई दिल्ली. Tata Tiago Limited Edition भारत में लॉन्च हो गया है. टाटा मोटर्स के एंट्री लेवल हैचबैक के नए लिमिटेड एडिशन की कीमत 5.79 लाख रुपए दिल्ली एक्स-शोरूम है. दरअसल Tiago फेसलिफ्ट ने भारतीय बाजार में एक साल पूरे कर लिए हैं. यही कारण है कि कंपनी ने इसके पहले सालगिरह के मौके पर इसका लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है. नए लिमिटेड एडिशन की बात करें, तो कंपनी ने इसकी डिजाइन में कोई भी बदलाव नहीं किया है. हालांकि, इसमें ग्राहकों को 14-इंच के बोल्ड ब्लैक अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे. सिंगल XT वेरिएंट पर बने इस नए लिमिटेड एडिशन में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा. भारतीय बाजार में यह नया एडिशन तीन सिंगल टोन कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है.
http://बातचीत से ही निकलेगा हल, किसानों से बस एक कॉल दूर : पीएम मोदी
इनमें फ्लेम रेड, पर्ल्सेन्ट व्हाइट और डेटोना ग्रे शामिल हैं. वहीं, इसके कैबिन में हल्के बदलाव किए गए हैं. रेगुलर मॉडल की तुलना में इसमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं. इसमें अब 5-इंच का हरमन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया गया है, जिसमें 3D नेविगेशन के साथ नेविमैप्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर के साथ डिस्प्ले, वॉयस कमांड रिक्गनिशन, इमेज और वीडियो प्लेबैक, रियर पार्सेल शेल्फ जैसे फीचर्स दिए गए हैं. मैकेनिकली, इस नए लिमिटेड एडिशन मॉडल में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. इसमें रेगुलर एडिशन जैसा ही इंजन दिया गया है. इसके परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसका इंजन 85 bhp मैक्सिमम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है.
http://कोहरे की वजह से बस-ट्रक में भिड़ंत, 10 की मौत










