আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तेंदुआ खाल की तस्करी, 5 आरोपियों को जेल, दो बाइक जब्त

Published on: January 28, 2021
---Advertisement---

रायपुर. राज्य के उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद की गठित एंटी पोचिंग टीम ने गत दिवस 27 जनवरी को 2 नग तेन्दुआ खाल की तस्करी में 5 आरोपियों के खिलाफ अपराध के प्रकरण दर्ज कर उनसे खाल तथा 2 वाहनों की जब्ती की. साथ ही इसमें संलिप्त सभी 5 आरोपियों को जेल दाखिला करा दिया गया है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) पीव्ही नरसिम्हा राव तथा मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) राजेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में उप निदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व आयुष जैन के निर्देशानुसार तस्करों को पकड़ने के लिए तत्काल एंटी पोचिंग टीम गठित की गई. उक्त टीम द्वारा 27 जनवरी को रात्रि 7.30 बजे उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व के अंतर्गत उत्तर उदंती मैनपुर परिक्षेत्र के बरगांव-जांगड़ा वन मार्ग में तेन्दुआ खाल की तस्करी में संलिप्त सभी 5 आरोपियों को घेरा-बंदी कर पकड़ लिया गया.

http://सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की, फटाफट जानिए नया भाव

आरोपियों से 2 नग तेन्दुआ खाल सहित 2 नग मोटरसाइकिल वाहन की जब्ती हुई है. जब्तशुदा तेन्दुआ खाल में से एक तेन्दुआ खाल की लम्बाई एक मीटर तथा चौड़ाई 40 सेंटीमीटर व पूंछ 65 सेंटीमीटर तथा दूसरे तेन्दुआ खाल की लम्बाई 84 सेंटीमीटर, चौड़ाई 35 सेंटीमीटर व पूंछ 50 सेंटीमीटर है. संलिप्त आरोपियों में ग्राम जांगड़ा से कैलाश जाति भुंजिया, परमानंद जाति रावत तथा योगेश जाति रावत और ग्राम बरगांव से रामप्रसाद जाति रावत तथा मोहन यादव शामिल हैं. उक्त कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव योगेश कुमार रात्रे, मिलनराम वर्मा, विमल प्रकाश टोपनो, चन्द्रबली ध्रुव, लोचनराम निर्मलकर राकेश मारकण्डेय तथा मनोज कुमार ध्रुव आदि विभागीय अमला शामिल था.

http://सरोना, कोरर को तहसील और कोड़ेकुर्से, बड़गांव को मिलेगा उपतहसील का दर्जा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now