আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पेंशन अप्राप्त, दाने-दाने को मोहताज हुआ दृष्टिहीन शंकर यादव

Published on: November 1, 2019
---Advertisement---

खरसिया. जरूरतमंदों को राहत देने के लिए शासन द्वारा अनेक योजनाएं चलाई तो जा रही हैं, परंतु प्रशासनिक उपेक्षा से हितग्राही दाने-दाने को मोहताज हुआ जा रहा है. स्थानीय वार्ड नंबर 17 के निवासी साधराम यादव वृद्ध हो चुके हैं, वहीं उनके पुत्र दृष्टिहीन हैं. पिछले 4 महीनों से इन्हें किसी प्रकार की पेंशन राशि प्राप्त नहीं हो रही है. ऐसे में इनके घर खाने के लाले भी पड़ चुके हैं. बारिश में इनकी टूटी फूटी झोपड़ी भी ढह चुकी है. इतना होने पर भी शासन द्वारा इन्हें मुआवजा सहायता राशि प्रदान नहीं की है.

http://इंदिरा बलिदान दिवस व सरदार पटेल जयंती पर पदयात्रियों को सम्मान पत्र

मोहल्ले के निवासी राजेश केशरवानी ने बताया कि पूर्व एल्डरमैन-पार्षद मुरलीधर राठौर द्वारा इन्हें राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा देने के लिए नगर प्रशासन को आवेदन किया गया है. वहीं मोहल्लेवासियों द्वारा यथासंभव सहायता भी की जाती है. एसडीएम गिरीश रामटेके ने बात की गंभीरता को समझते हुए कहा कि शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी. वहीं स्वयं उनका हाल जानने प्रशासन यादव के घर को भी जाएगा. सीएमओ नीतू अग्रवाल ने पात्रता के हिसाब से सभी प्रशासनिक सहायता देने की बात कही है, वहीं कहा कि यादव परिवार के लिए पट्टा प्रक्रिया के बाद आवास योजना स्वीकृत कर दी जाएगी.

http://पंचायत पदाधिकारियों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया संबंधी निर्देश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now