जगदलपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. उन्होने अमर शहीदों, संविधान निर्माताओं और देश के नेताओं को याद किया. प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि देश की एकता, अखण्डता के साथ प्रदेश में संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है. समाज के किसी भी वर्ग पर यदि कहीं से कोई भी संकट आता है तो हमारी सरकार उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी मिलेगी. किसानों, ग्रामीणों तथा आम जनता का सबसे बड़ा संरक्षक हमारा संविधान है, लेकिन अगर कोई नया कानून इस व्यवस्था में आड़े आता है तो ऐसी चुनौती से निपटना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, जिसे हमने छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी (संशोधन) विधेयक के माध्यम से निभाया.
http://राशिफल : गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ, जानें कैसा होगा आज का दिन
मैं आज फिर एक बार कहना चाहता हूं कि संविधान ने जो संरक्षण आपको दिया है, उसके रास्ते में आने वाली बाधाओं के निदान के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे, चाहे इसके लिए किसी भी स्तर पर संघर्ष करना पड़े. हमारी सरकार ने बीते दो वर्षों में विशेषकर जरूरतमंद तबकों के हक और हित में बड़े कदम उठाए हैं. गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की बहुतायत को देखते हुए, उन्हें राष्ट्रीय औसत के बराबर लाने की चुनौती स्वीकार की. किसानों, ग्रामीणों, भूमिहीनों के साथ आर्थिक रूप से कमजोर तबकों को न्याय दिलाने का वादा पूरा करने के लिए हम हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान निर्माताओं की चिंता को साझा करें. आपस में विचार-विमर्श करें. संविधान के आधार पर देश चले, हमारे संसदीय लोकतंत्र की गौरवशाली परंपराओं का मान कायम रहे. इस दिशा में मजबूती से चलने का संकल्प लेना भी इस वक्त की एक बड़ी जरूरत है.
पहली प्राथमिकता, अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति बहुल अंचल और ग्रामीण जनता है जिन्हें विकसित स्थानों और लोगों की बराबरी में लाने के लिए विशेष जतन की जरूरत है. उन्होने कहा कि बीपीएल परिवारों की अधिक संख्या को देखते हुए पूना माड़ाकाल दंतेवाड़ा कार्यक्रम शुरू किया है. ये अन्य जिलों में भी विकास का आधार बनेगा. इस अभियान से दंतेवाड़ा में 10 माह में कुपोषण की दर 26 प्रतिशत कम हुई.500 एकड़ भूमि लघु उद्योगों के लिए चिह्नांकित की गई. रोजगार के नए अवसर बने. स्थानीय लोगों को जोड़कर 4 कारखाने शुरू किए गए हैं, जो रेडिमेड परिधानों के नए ब्रांड डैनेक्स (दंतेवाड़ा नेक्स्ट) को राष्ट्रीय स्तर पर बाजार में उतारेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि झीरम गांव में आजादी के 73 साल बाद बिजली पहुंचने की जितनी खुशी बस्तरवासियों को है, उससे अधिक खुशी हमें है.
http://अंधविश्वास : प्रिंसिपल दंपति ने की बेटियों की हत्या, कहा- सतयुग में फिर जी उठेंगी
बस्तर में 400 KV से लेकर 132 KV का ऐसा अति उच्च दाब नेटवर्क बनाया गया, जिससे बस्तर में दोहरी-तिहरी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों-कर्मवीरों-वन आश्रितों-स्थानीय कलाओं के लिए सरकारी खजाने को खोला है. उन्होने कोरोना वैक्सीन की खोज करने वाले वैज्ञानिकों को नमन किया और प्रदेश वासियों से टीका-करण अभियान सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ से स्थानीय विकास होगा और आजीविका के नए साधनों का निर्माण हो सकेगा. प्रदेश की 97 प्रतिशत आबादी को पोषण सुरक्षा दी गई.99 हजार बच्चे कुपोषण मुक्त हुए. उन्होने कहा कि दो वर्षों में औसतन 2 हजार बसाहटों में प्रतिवर्ष बिजली पहुंचाई. सर्वाधिक धान खरीदी का कीर्तिमान बना. दूरसंचार टॉवर और हवाई सेवाओं से बस्तर में एक नए युग की शुरूआत हुई. नगरनार इस्पात संयंत्र खरीदने छत्तीसगढ़ सरकार तैयार है.
‘रास्वसं की नियुक्तियों पर बघेल की टिप्पणी एक ‘परिवार’ के परकोटे में गिरवी रखी राजनीतिक हैसियत की बंधुआ-मानसिकता का रूदाली-प्रलाप’ https://t.co/5Bu8KehHOS
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 25, 2021
मतदाता दिवस पर रंगोली, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक https://t.co/JhjF7eDWqg
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 25, 2021
पुलिस ने निकाली बाइक रैली, यातायात नियमों के लिए किया जागरूक https://t.co/5xjBVdRbnu
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 25, 2021







