रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर के पटेल उद्यान में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए जांजगीर-चांपा जिले में चार नई तहसीलों की घोषणा की. उन्होंने कहा कि बम्हनीडीह, बाराद्वार, सारागांव और अड़भार को तहसील का दर्जा मिलेगा. मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आजादी के बाद भारत की देशी रियासतों का एकीकरण एक चुनौती थी, किन्तु इस चुनौती को स्वीकार कर सरदार वल्लभ भाई पटेल ने रियासतों के एकीकरण का काम सफलतापूर्वक किया जो उनके राजनैतिक जीवन की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि है.
http://पंचायत पदाधिकारियों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया संबंधी निर्देश जारी
समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कुर्मी क्षत्रिय समाज की मांग पर जांजगीर जिला मुख्यालय में एक सर्वसुविधा युक्त सामुदायिक भवन की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस वर्ष केन्द्र सरकार 2500 रुपए में खान खरीदी की अनुमति देने आनाकानी कर रही है. उन्होंने सभी किसानों का आह्वान कर कहा कि वे 2500 रुपए में धान खरीदी करने छत्तीसगढ़ सरकार को अनुमति देने प्रधानमंत्री को शीघ्र आग्रह पत्र प्रेषित करेंग. इस अवसर पर सरदार पटेल की मूर्ति के शिल्पकार, भिलाई के संतोष का मुख्यमंत्री द्वारा शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया. इस प्रतिमा का निर्माण कुर्मी, क्षत्रिय समाज के लोगों के आर्थिक सहयोग से किया गया है. इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा पटेल उद्यान में चार लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया.
http://निरीक्षक, उप निरीक्षक सहित 21 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, देखिए सूची







