नई दिल्ली. कन्नड़ एक्ट्रेस और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला. हालांकि उन्होंने आत्महत्या की है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जयश्री पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रही थी. बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था. उन्होंने पिछले साल सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस दुनिया को छोड़ने की बात कही थी.
http://पुलिस ने निकाली बाइक रैली, यातायात नियमों के लिए किया जागरूक
उन्होंने वीडियो में कहा था कि वह डिप्रेशन से उभर नहीं पा रही हैं इसलिए मरना चाहती हैं. हालांकि कुछ देर बाद ही जयश्री रमैया ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था. इतना ही उन्होंने यह तक कह दिया कि वो डिप्रेशन से फाइट नहीं कर सकती और उन्हें इच्छा-मृत्यु चाहिए. बता दें कि जयश्री रमैया एक मशहूर मॉडल और डांसर थीं. वह साल 2015 में कन्नड़ के रियलिटी शो बिग बॉस कन्नड का हिस्सा रह चुकी हैं. जयश्री की पहली फिल्म Uppu Huli Khara थी.
http://बॉर्डर पर फिर झड़प, 20 चीनी सैनिक घायल, 4 भारतीय जवान भी जख्मी










