আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पुलिस ने निकाली बाइक रैली, यातायात नियमों के लिए किया जागरूक

Published on: January 25, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने एसडीओपी पुपलेश पात्रे एवं थाना प्रभारी केशव कोसले के नेतृत्व में आज सोमवार साप्ताहिक बाजार में बाइक रैली निकालकर चौक-चौराहों पर आम लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया. ज्ञात हो कि अभी सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है. नगर की विभिन्न गलियों में आज स्थानीय पुलिस ने हेलमेट पहनकर बाइक रैली निकाली. इस दौरान श्री पात्रे एवं श्री कोसले ने चौक-चौराहों पर आने-जाने वालों को रैली का मकसद बताते हुए उन्हें यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क में किस तरह सुरक्षित यात्रा करें इसकी जानकारी दी.

http://बॉर्डर पर फिर झड़प, 20 चीनी सैनिक घायल, 4 भारतीय जवान भी जख्मी

पुलिस ने लोगों को बताया कि किस तरह शराब के नशे में यातायात नियमों की अनदेखी से दुर्घटनाएं हो रही है. आप भी सतर्क रह कर यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट लगाकर अपनी दोपहिया चलाएं जिससे आप सुरक्षित अपने परिवार के बीच पहुंच सके. शराब पीकर किसी भी शर्त पर वाहन ना चलाएं जिससे आपकी जान को खतरा हो. बाइक रैली में पुलिस अधिकारियों के साथ पूरा स्थानीय पुलिस स्टाफ शामिल था.

http://रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सीएम की सहमति, सचिन, ब्रेटली, लारा लेंगे हिस्सा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now