पिथौरा. समीप के वन परिक्षेत्र देवपुर में सांभर का शिकार करने वाले 4 ग्रामीणों को वन विभाग की टीम ने मांस के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है. आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार वनमंडल अधिकारी बलौदाबाजार उप वनमंडल अधिकारी यूएस ठाकुर के निर्देशन में अवैध शिकार पर रोकथाम एवं अपराधियों को धर पकड़ की कड़ी में शनिवार को परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर पंचराम यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर देवपुर परिक्षेत्र के ग्राम देवगांव से लगे वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 264 में वन्य प्राणियों के शिकार के लिए फैलाए गए विद्युत जीआई तार से एक नर सांभर को शिकार करने की सूचना पर रंगे हाथ वन्य प्राणी नर सांभर को काटते हुए
http://दिशा पटानी ने किया इतना जबरदस्त डांस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो
हटउ पिता मायाराम बरिहा, मायाराम पिता कांदा बरिहा, बट्टू पिता रामसिंग चौहान, श्रीराम पिता चेतराम बरिहा, सभी ग्राम देवगांव थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार को पकड़ा. प्रकरण के मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार पिता थानसिंह बरिहा ग्राम देवगांव मौके से फरार है. जिसकी खोजबीन की जा रही है. आरोपियों से मौके पर वन्य प्राणी सांभर के कटे सिर 20.300 किलो, सींग 5.800 किलो, पैर 8.800 किलो, सांभर का कटा मांस 174 किलोग्राम, विद्युत जीआई तार 530 ग्राम, लकड़ी की खुंटी 16 नग, सीसी 1 नग, ढक्कन 22 नग जब्त कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 9, 39, 44, 50, 51, 52 के तहत कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई में संतोष साहू डिप्टी रेंजर देवरी, मनमोहन साहू, भुनेश्वरवर्मा, बसंत खांडेकर, जागेश्वर सोनवानी, अश्वनी साहू, दुर्योधन यादव, रामचंद्र साहू, ललित सोम, कांशीराम डड़सेना, बबलू निराला, गजेंद्र पटेल, छोटेलाल रात्रे, अजीत ध्रुव वनरक्षक एवं कीर्तन चौहान, राजेंद्र यदु वन चौकीदार सहित समिति सुरक्षाकर्मियों का विशेष सहयोग रहा.
http://नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर होगा राज्य पुलिस अकादमी, सीएम की घोषणा







