আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

Published on: January 22, 2021
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के उपरांत अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है. गौरतलब है कि भारत सरकार कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग नई दिल्ली की अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा में 07 जनवरी 2021 से की है. भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों की नवीन पद स्थापना की गई है, इसके अनुसार श्रीमती जयश्री जैन को उप सचिव मुख्य सचिव कार्यालय,

http://टेण्डर प्रक्रिया में गड़बड़ी, मंत्री ने किया नगर पालिका सीएमओ को निलंबित

श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी को अपर संचालक उच्च शिक्षा संचालनालय, श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया को अपर कलेक्टर जिला कोरबा और डॉ. फरिहा आलम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर नियुक्त किया गया है. इसी तरह से श्रीमती रोक्तिमा यादव को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद नियुक्त करते हुए उप सचिव वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. श्री दीपक कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. इसी तरह से श्रीमती तुलिका प्रजापति को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलरामपुर रामानुजगंज नियुक्त किया गया है.

http://‘तारक मेहता…’ की बबीता जी की इन तस्वीरों ने मचाया तहलका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now