আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गलियों में घूमते पुराना स्कूल ढूंढ रहे थे कलेक्टर, पता चला 35 साल पहले इसी गांव में थे शिक्षक

Published on: January 21, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. विकासखण्ड मुख्यालय से करीब 8 किमी दूर स्थित ग्राम सराईपाली के ग्रामीण गुरुवार को उस समय हैरान हो गए जब गौठान निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर डोमन सिंह गांव की गलियों में घूमते हुए पुराना स्कूल ढूंढ रहे थे. इस दौरान बुजुर्गों ने उन्हें पहचान लिया कि वे करीब साढ़े तीन दशक पहले इसी ग्राम में शिक्षक थे. गुरुवार का दिन समीप के ग्राम सराईपाली निवासियों के लिए उत्साह से भरपूर रहा. आज अनायास ही उनके बीच एक ऐसे शख्स सामने थे जो कि आज कलेक्टर हैं पर करीब 35 वर्ष पूर्व वे इसी गांव में शिक्षक थे. इस संबंध में ग्रामीण बताते हैं कि वर्तमान में नवपदस्थ जिलाधीश इसी गांव में बच्चों को पढ़ाते थे. अब उस गांव का ही नहीं बल्कि पूरे जिले के कलेक्टर बन गए.

http://IPL 2021 : जानिए किस टीम ने कौन-कौन से खिलाड़ी किए रिटेन और रिलीज

इससे और अधिक खुशी मिल पाना ग्रामीणों के लिए मुमकिन नहीं था. ग्रामीण बताते हैं कि करीब 35 साल पहले 1987 में महासमुंद के वर्तमान कलेक्टर डोमन सिंह ठाकुर इस ग्राम में शिक्षक थे. गुरुवार को पिथौरा ब्लॉक के कुछ ग्रामों में गौठान देखने पहुंचे कलेक्टर ने समीप के ग्राम सराईपाली का नाम सुनते ही वहां जाने की इच्छा व्यक्त की. बताते हैं कि  कौहाकुड़ा से लगे ग्राम सराईपाली में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात करने उन्होंने चौपाल लगाई. इस समय तक किसी को ये पता नहीं था कि इस गांव में जो कलेक्टर चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू हो रहे हैं, वे कभी यहां बच्चों को पढ़ाते थे. वास्तव में कलेक्टर की स्मृति में उनका शिक्षकीय कार्य छिपा था जिसके कारण वे मन ही मन लालयित हो रहे थे कि वे अब वहां के हालात देखें. इसी बहाने उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा उनका हालचाल भी जाना.

http://चाणक्य नीति : इन जगहों पर एक दिन भी न रुकें, हो सकता है बड़ा नुकसान

इसके पूर्व उन्होंने आज से करीब 35 साल पहले खपरैल वाले एक मकान को ढूंढते नजर आए जो किसी समय में स्कूल हुआ करता था और वहां उन्होंने एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं. गांव के बुजुर्गों से मिलकर अपने बीते दिनों की यादें भी ताजा करते नजर आए. कलेक्टर की स्मृति सुन यहां ग्रामीण गदगद हो गए. ग्रामीणों ने बताया कि कलेक्टर द्वारा चौपाल के माध्यम से मिली जानकारी के बाद विकासखण्ड एवं तहसील के कुछ विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित भी किया. श्री सिंह के साथ स्थानीय एसडीएम राकेश कुमार गोलछा भी मौजूद थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now