नई दिल्ली. Vivo Y20G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत सिंगल 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपए रखी गई है. इसे ऑब्सिडियन ब्लैक और प्यूरिस्ट ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. ग्राहक इसे ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट, वीवो-इंडिया ई-स्टोर, पेटीएम, टाटा क्लिक और देशभर के सारे प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड Funtouch OS 11 पर चलता है और इसमें 6.51-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है.
http://Realme C12 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
इस फोन में 6GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G80 प्रोसेसर मौजूद है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP प्राइमरी सेंसर, 2MP पोर्ट्रेट सेंसर और 2MP मैक्रो शूटर दिया गया है. सेल्फी के लिए यहां 8MP का कैमरा फ्रंट में मौजूद है. इसकी बैटरी 5000mAh की है और यहां 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB की है और कनेक्टिविटी के लिए यहां 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, FM रेडियो और एक माइक्रो-USB पोर्ट का सपोर्ट भी मौजूद है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है.
http://इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कोहली-पंड्या की वापसी










