गरियाबंद. छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रानीपरतेवा की सरपंच श्रीमती केसरी नेताम को आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है. छुरा के अनुविभागीय अधिकारी रुचि शर्मा द्वारा यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि सरपंच द्वारा वित्तीय अनियमितता की मंशा से फर्जी व गलत प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने, पदीय दायित्वों का दुरूपयोग करने, सरपंच पति द्वारा हस्तक्षेप तथा शासकीय कार्य एवं जांच प्रक्रिया में बाधा डालने के कारण ग्राम पंचायत रानीपरतेवा की सरपंच श्रीमती केसरी नेताम को आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है.
http://Realme C12 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत उद्यम स्थापित करने 31 तक आवेदन आमंत्रित
गरियाबंद. जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र गरियाबंद द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत वर्ष 2020-21 हेतु जिले के इच्छुक आवेदकों से 31 जनवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना छत्तीसगढ़ शासन एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके तहत पात्र हितग्राहियों को व्यवसाय, सेवा एवं उद्योग इकाई स्थापना हेतु राष्ट्रीयकृत बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है. जिसके तहत् व्यवसाय इकाई हेतु अधिकतम 2 लाख रुपए सेवा इकाई हेतु अधिकतम राशि 10 लाख रुपए एवं उद्योग इकाई हेतु 25 लाख रुपए तक ऋण मुहैया कराया जाता है.
इच्छुक आवेदक जो कम से कम कक्षा आठवीं उत्तीर्ण हो तथा गरियाबंद जिले का निवासी हो. पात्र आवेदक फोटो, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र, अंक सूची, ग्राम पंचायत का जनसंख्या एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र (जहॉ उद्यम स्थापित करना चाहते है), शासकीय योजना के अंतर्गत अनुदान न लिए जाने एवं परिवार की वार्षिक आय के संबंध में शपथ पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी, भूमि/भवन हेतु दस्तावेजों के साथ संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कक्ष क्रमांक-92 में 31 जनवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं.
http://भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज
फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को डंपर ने कुचला, 15 की मौत https://t.co/riv6lPvnRp
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 19, 2021







