नई दिल्ली. युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह एक डॉक्टर होने के साथ ही एक शानदार डांसर भी हैं. सोशल मीडिया पर आएदिन धनश्री के डांस वीडियो धमाल मचाते नजर आ जाते हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वह आएदिन अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनका शानदार अंदाज देखने को मिलता है. ऐसे ही धनश्री ने एक और वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह हार्डी संधू के गाने ‘तितलियां’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं.
http://टीम इंडिया को जीत के लिए 328 रन का लक्ष्य, चौथे दिन स्टंप्स तक 4/0
उन्होंने ग्रेल कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ है. धनश्री का यह वीडियो उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. व्यूज के मामले में धनश्री के इस वीडियो ने उनके तमाम पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. धनश्री का यह वीडियो उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो में धनश्री का अंदाज लोगों का दिल लूट रहा है. उनके डांस मूव्ज काफी कमाल के हैं. युजवेंद्र चहल ने धनश्री के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- Wow…प्राउड ऑफ यू. देखिए वीडियो-
http://तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे गिरी, दो चोटिल










