नई दिल्ली. एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने लंबे समय बाद इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है. शेयर किए गए वीडियो में कैटरीना शानदार अंदाज में डांस कर रही हैं. वे आसानी से मुश्किल से मुश्किल डांस स्टेप कर सभी को इंप्रेस कर रही हैं. वे ये डांस अपने मजे के लिए करती दिख रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कटरीना बता रही हैं कि उन्होंने काफी टाइम बाद इस अंदाज में डांस किया है. इस वीडियो के साथ कैटरीना ने कैप्शन में लिखा- और लम्ब अर्से बाद हम नाच रहे हैं. कैटरीना के इस वीडियो में कोई आवाज़ नहीं है उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही है. फैन्स भी उनके इस वीडियो काफी पसंद कर रहे हैं.
http://राष्ट्रपति ने राम मंदिर के लिए दिए 5 लाख 100 रुपए का पहला चंदा
इस वीडियो में पीछे दीवार पर बंटी और बबली का पोस्टर लगा दिख रहा है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन कजरारे गाने का स्टेप कर रही हैं. साथ में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी हैं. कैटरीना के इस वीडियो को लाखों लाइक्स मिले हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार संग फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली हैं. कोरोना की वजह से फिल्म को कई बार पोस्टपोन किया जा चुका है. कहा जा रहा है कि फिल्म को मार्च में रिलीज किया जा सकता है. इसके अलावा कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी संग फोन भूत में भी नजर आने वाली हैं. फिल्म का निर्देशन मिर्जापुर फेम गुरमीत सिंह कर रहे हैं. फिल्म में ईशान खट्टर भी अहम रोल दिखने वाले हैं. देखिए वीडियो-
http://मुख्यमंत्री ने स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की जारी की सूची










