सुकमा. कोबरा बटालियन के एक जवान ने शुक्रवार को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. गोली उसके गले पर लगी, जिसके चलते जवान की मौके पर ही मौत हो गई. जवान की खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. एसपी केएल ध्रुव ने घटना की पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार मिनपा के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. बाद तेमलवाड़ा कैंप से कोबरा 206वीं बटालियन के जवानों को रवाना किया गया था. इसमें पंजाब के लुधियाना निवासी जवान हरजीत सिंह भी शामिल था. बताया जा रहा है कि जवान प्लानिंग कर रहे थे. इसी दौरान हरजीत ने अपनी राइफल से गोली चला दी. गले में राइफल सटाकर गोली मारने से जवान हरजीत की मौके पर ही मौत हो गई. बाद जवानों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके गृह ग्राम भेजा जाएगा.
http://बालोद जिले में बर्ड-फ्लू की पुष्टि के बाद हाई अलर्ट जारी, सावधानी बरतने के निर्देश
विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु वाक्-इन-इंटरव्यू 28 जनवरी से 01 फरवरी तक
कोण्डागांव. जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत डी.एम.एफ से स्वीकृर्ति उपरांत चिकित्सा विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी डेंटीस्ट/सर्जन, एनआरसी अटेण्डेट, डाटा इंट्री ऑपरेटर, स्टॉफ नर्स, ए.एन.एम. और डेली टेक्निशियन के रिक्त पदों हेतु वाक्-इन-इंटरव्यू 28 जनवरी से 01 फरवरी 2021 तक आयोजित किया जाना है. इन पदों हेतु इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित दस्तावेज के मूल एवं छायाप्रति तथा निर्धारित शुल्क के साथ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव में विज्ञापन में निर्धारित समय-सारणी अनुसार प्रातः 11 बजे उपस्थित हो कर वाक्-इन-इंटरव्यू दे सकेगें. अभ्यर्थी विज्ञापन एवं भर्ती संबंधी सेवा शर्तों हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइट www.kondagaon.gov.in द्वारा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
http://शिशुपाल पर्वत को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने किया जाएगा हरसंभव प्रयास : मंत्री लखमा







