আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या, भाजपा नेता को माफी मांगने का जारी किया फरमान

Published on: January 14, 2021
---Advertisement---

राजनांदगांव. नक्सलियों ने सरपंच पति की गला रेतकर हत्या कर दी. बाद उनके शव को गांव के पास ही फेंककर भाग गए. नक्सलियों ने पर्चा फेंककर स्थानीय भाजपा नेता को माफी मांगने का फरमान भी जारी किया है. जानकारी के अनुसार मोहला मानपुर के परदोनी में बुधवार रात 20-25 वर्दीधारी नक्सली हथियार लेकर सरपंच के घर में घुस गए. उस दौरान सरपंच के पति मैनूराम सलाम खाना खाकर सोने जा रहे थे. नक्सलियों ने उनसे मारपीट की और फिर अगवाकर अपने साथ गांव से बाहर ले गए. बाद उनकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को गांव के पास ही फेंक दिया.

http://चाणक्य नीति : ऐसे आसानी से करें अपने दुश्मन को परास्त

नक्सलियों ने उन पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है. शव के पास ही पर्चे भी फेंके हैं. वहीं जाते हुए नक्सलियों ने उनके घर के बाहर धान से लदे ट्रैक्टर में भी आग लगा दी. नक्सलियों ने जो पर्चा फेंका है, उसमें वारदात की जिम्मेदारी आरकेबी डिवीजन ने ली है. उनके हवाले से बयान जारी कर भाजपा नेता राजू टांडिया को RSS का नेता बताते हुए जनता से माफी मांगने का फरमान जारी किया है. माफी नहीं मांगने पर जान से मारने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही 25 अन्य लोगों को भी कथित तौर पर पुलिस का मुखबिर बताते हुए चेतावनी दी गई है.

http://जाह्नवी कपूर ने किया जबरदस्त बेली डांस, देखिए वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now