আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y51A भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: January 12, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y51A को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 17,990 रुपए है और इस कीमत पर 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है. ग्राहक इसे दो कलर ऑप्शंस Titanium Sapphire और Crystal Symphony में खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन को वीवो के ऑनलाइन स्टोर सहित ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon, Flipkart, Paytm और Tata Cliq से खरीदा जा सकता है. लॉन्च ऑफर के तहत इस स्मार्टफोन 1,000 रुपए तक का कैशबैक दिया जाएगा. इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है.

http://उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट हैक

इस स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 663 प्रोसेसर दिया गया है. मेमोरी कार्ड लगाकर 1TB तक बढ़ा सकते हैं. Vivo Y51A में ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है. दूसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर है. तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी, जीपीएस, वाईफाई और ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है. इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

http://टीम इंडिया को झटका, जसप्रीत बुमराह भी चौथे टेस्ट से बाहर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now