पिथौरा. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा एवं इंसीडेंट कमांडर राकेश कुमार गोलछा ने रविवार को शहर के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी, रणजीत कृषि उच्च मध्य शाला एवं भुरकोनी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए चल रहे मॉकड्रिल का निरीक्षण किया. इसी प्रकार नायब तहसीलदार उमेश लहरी ने सांकरा एवं पिरदा के हायर सेकेंडरी शाला में मॉकड्रिल सेशन का अवलोकन किया. विदित हो कि महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों के फ्रंटलाइन वर्कर्स जैसे मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सफाई कर्मचारियों आदि को कोरोना से लड़ने के लिए प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के दृष्टिकोण से कोविड वैक्सीनेशन आरंभ किया जाना है.
http://कोदो-कुटकी का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित होगा : भूपेश
इससे पहले इसका अभ्यास रविवार को पूरे जिले में किया जा रहा है. खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल के अनुसार पिथौरा विकासखंड में फ्रंटलाइन वर्कर्स जैसे मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग का अमला, सफाई कर्मचारी आदि कुल 1471 कर्मचारियों का टीकाकरण हेतु चिन्हांकन किया गया है. इसके लिए विकासखंड में कुल 16 केंद्र होंगे. आज रविवार को 5 स्थानों पिथौरा, भुरकोनी, सांकरा, पिरदा, भिथीडीह में मॉकड्रिल किया गया ताकि वैक्सीनेशन से पहले विभागीय तैयारियों का आकलन किया जा सके. विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी पिथौरा डॉ तारा अग्रवाल, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक जयकांत विश्वकर्मा, कोविड होम आइसोलेशन प्रभारी डॉ वीरेंद्र प्रजापति की उपस्थिति में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया.
http://चौथे दिन स्टंप्स तक भारत 98/2, जीत के लिए अभी भी 309 रन की जरूरत







