महासमुंद. साली के प्यार में जीजा ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. बाद मौत को स्वाभाविक मौत बताकर श्मशान घाट में दफना भी दिया. मृतिका के परिजनों ने कुछ गलत होने का अंदेशा जताते हुए इसकी शिकायत एसडीएम से की थी. मामले की जांच में जुटी पुलिस के सामने मौत के राज से एक-एक पर्दा उठा. बाद पुलिस ने 19 दिन बाद कब्र खुदवाकर महिला का शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा, रायपुर भिजवाया. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. धारा-302, 201, 203 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
http://तीसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया 103/2, 197 रनों की बढ़त
जीजा-साली के प्यार के बीच आ रही पत्नी को पति ने हटाने का मन बना लिया और 19 दिसंबर की दोपहर 3.30 बजे गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. टीआई ने कहा कि अंतिम संस्कार से पहले शव को नहलाया जाता है. नहलाने के दौरान ही परिवार वालों ने मृतिका के शरीर पर चोट के कई निशान दिखे. साथ ही उसके कान और मुंह में खून निकला हुआ था. गले पर भी दबाने के कारण नीला निशान बन गया था. इस पर परिजनों को बेटी के साथ कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ. हालांकि उस दिन उन्होंने कुछ भी नहीं बोला. संस्कार कार्यक्रम खत्म होने के बाद मृतिका की मौसी नेहरू चौहान ने एसडीएम से इसकी शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी. एसडीएम के आदेश के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही थी. शक गहरा होने पर 6 जनवरी को महिला का शव कब्र खोदकर निकलवाया.
http://स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और अन्य सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी







