আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और अन्य सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी

Published on: January 8, 2021
---Advertisement---

रायपुर. पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से सम्बद्ध महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय अध्ययन शालाओं में संचालित समस्त स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, एलएलबी, एलएलएम, बीएड, बीपीएड, एमएड, एमपीएड और अन्य सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने से वंचित रह गए छात्रों को 9 जनवरी से 14 जनवरी तक पूर्व में प्राप्त ऑनलाइन आवेदन और ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन प्राप्त कर प्रवेश लेने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है. पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के उप कुल सचिव ने संबंधित महाविद्यालय और विश्वविद्यालय अध्ययन शालाओं के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि इस निर्धारित अवधि में प्रवेशित छात्रों का विवरण विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर 16 जनवरी तक अनिवार्य रूप से दर्ज करना सुनिश्चित करें.

http://तीन रियर कैमरे के साथ Samsung Galaxy M02s लॉन्च, जानिए कीमत


मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 10 जनवरी को

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 14वीं कड़ी का प्रसारण 10 जनवरी को होगा. मुख्यमंत्री लोकवाणी में इस बार युवाओं से बातचीत करेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा.

http://IndvsAus : दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत 96/2, ऑस्ट्रेलिया 242 रन आगे


ग्राम रोजगार सहायक के रिक्त पदों के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

रायगढ़. महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के 23 ग्राम पंचायत में ग्राम रोजगार सहायक के रिक्त पदों के आवेदन मंगाए गए थे. प्राप्त आवेदनों के जांच उपरांत पात्र/अपात्र की सूची जनपद पंचायत के सूचना पटल में चस्पा किया गया है. उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदक को कोई आपत्ति हो तो वे 11 से 20 जनवरी 2021 तक कार्यालय जनपद पंचायत रायगढ़ में कार्यालयीन समय में दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now