बस्तर. एक युवक ने दो लड़कियों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए. युवक ने बाकायदा शादी के निमंत्रण पत्र में दोनों लड़कियों का नाम भी छपवाया. बताते हैं कि यह शादी तीनों के परिवार के लोगों की रजामंदी से हुई. टिकरालोंहगा में रहने वाले चंदू मौर्य को करंजी में रहने वाली हसीना बघेल और एरंडवाल की रहने वाली सुंदरी कश्यप से प्रेम हो गया था. चंदू दोनों के साथ रिलेशनशिप में था इसी बीच सुंदरी गर्भवती हो गई. सुंदरी को पता था कि चंदू का प्रेम हसीना से भी चल रहा है और हसीना को भी पता था कि चंदू सुंदरी के साथ रिलेशनशिप में है.
http://सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए आज का भाव
इसी बीच सुंदरी की गर्भवती होने की जानकारी तीनों के परिवार के लोगों को पता चल गई. सुंदरी के घर वालों ने शादी का दबाव बनाया. इस पर चंदू ने दोनों लड़कियों के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की. बाद तीनों परिवार के सदस्य भी इसके लिए राजी हो गए और फिर टिकरालोहंगा में ही शादी का आयोजन हुआ. चंदू ने दोनों लड़कियों के साथ एक ही मंडप में एक ही साथ सात फेरे लिए, बाद गांव में भोज का आयोजन भी किया गया. जहां भोज का आयोजन किया गया था वहां दो दुल्हन और एक दूल्हे के बैठने के लिए स्टेज की व्यवस्था भी की गई थी. तीनों एक साथ एक ही स्टेज में बैठे और लोगों से शादी की बधाईयां ली.
http://शासकीय कर्मचारियों को इसी माह मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि और एरियर्स का लाभ







