नई दिल्ली. आज वैश्विक बाजारों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. सोने के भाव में 714 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. वहीं, चांदी के दाम में 386 रुपए की कमी हुई. दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 714 रुपए प्रति 10 ग्राम घट गया. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 50,335 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 51,049 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज घटकर 1,916 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
http://शासकीय कर्मचारियों को इसी माह मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि और एरियर्स का लाभ
चांदी की बात करें तो इसमें भी गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों में 386 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई है. अब इसके दाम 69,708 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव 27.07 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. कल भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव यही रहा था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतें गिरने का असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा और सोना दिल्ली सर्राफा बाजार में घटकर बंद हुआ. वहीं, चांदी की कीमतें स्थिर रहने के बाद भी भारतीय बाजारों में कमी दर्ज की गई है.
http://ग्राहक तलाशते 10 लाख के हीरे के साथ तस्कर गिरफ्तार










