আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ग्राहक तलाशते 10 लाख के हीरे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published on: January 7, 2021
---Advertisement---

महासमुंद/पिथौरा. हीरे की बिक्री के लिए ग्राहक तलाशते तस्कर को साइबर सेल महासमुंद और पिथौरा पुलिस की टीम ने बुधवार को धर दबोचा. आरोपी से बहुमूल्य रत्न हीरा जैसा 400 नग जब्त किया गया. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर साइबर सेल और पिथौरा पुलिस की संयुक्त टीम शिवा आईटीआई नेशनल हाइवे 53 के पास टेका पहुंची तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा उन्हें टीम ने दौड़ाकर पकड़ा. आरोपी ने अपना नाम भारत भोई पिता पतिराम भोई (40) टेका निवासी होना बताया.

http://IND vs AUS : पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/2


टीम द्वारा पूछताछ करने वह पर गोलमोल जवाब देता रहा उनकी पेंट की जेब की तलाशी पर पॉलीथीन में बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा जैसे मिला. जिसके संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होने पर उक्त रत्न 400 नग वजनी 9.560 ग्राम कीमती करीब 10 लाख रुपए, पॉवर ग्लास, तौल मशीन, मोबाइल जब्त किया गया. आरोपी के खिलाफ थाना पिथौरा में धारा 41(1+4) जाफौ 379 भादवि के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर ने बताया कि इस तरह का हीरा गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र के पायलीखंड खदान से उत्खनन किया जाता है जिसे चोरी कर लोगों द्वारा बेचा जाता है.

http://रितेश पांडे का नया गाना रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल



मुंबई व सूरत के बाजार में इसकी बहुत डिमांड होती है तथा तराशने की बाद इसकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है. सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु. अधिकारी (पु) पिथौरा पुपलेश पात्रे के निर्देशन में थाना प्रभारी पिथौरा केशव राम कोसले, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय राजपूत सहित पिथौरा पुलिस बल द्वारा की गई.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now