আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रितेश पांडे का नया गाना रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

Published on: January 7, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना ‘चुनरी झलकऊआ-2’ रिलीज हो गया है. यूट्यूब पर ये गाना खूब सुर्खियां बटोर रहा है और लोगों के दिलों को जीत रहा है. बता दें कि रितेश पांडे का चुनरी झलकऊआ भोजपुरी गाना काफी पॉपुलर हुआ था. उसकी कामयाबी को देखते हुए रितेश पांडे उसका पार्ट-2 लेकर आए हैं और इस गाने ने भी आते ही धमाल मचा दिया है. गाने के व्यूज काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. इस गाने को रितेश पांडे ने अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है. इसे रितेश पांडे और भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह पर फिल्माया गया है.

http://पंचायत सचिवों के आंदोलन को भाजपा जिलाध्यक्ष का समर्थन, बोलीं- सचिवों की मांग जायज



गाने को मुन्ना मोहित ने लिखा है और संगीत साजन मिश्रा ने दिया है. इस गाने में रितेश पांडे और अंजना सिंह की केमिस्ट्री और उनके डांस को काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने की वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 5021763 से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. बता दें कि रितेश पांडे का ‘हैलो कौन’ गाना भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सुपर हिट बन चुका है. इस गाने को यू-ट्यूब पर करीब 700 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इससे पहले किसी भी गाने को इतनी बार नहीं देखा गया. देखिए गाना-

http://जांच करने पहुंची टीम समेत 50 ग्रामीणों को जलाने का प्रयास, पूर्व सरपंच गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now