আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नाबालिग पुत्र द्वारा पिता की टंगिया मारकर हत्या, गिरफ्तार

Published on: January 6, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. आपसी विवाद में नाबालिग पुत्र ने पिता की टंगिया मारकर हत्या कर दी वहीं बीच बचाव करने आए एक रिश्तेदार को भी घायल कर दिया. घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिस पर अपचारी बालक को सुबह पुलिस ने गांव स्थित मंदिर से गिरफ्तार किया. मामले में धारा 302, 323 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है. घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली स्थित खड़ियापारा का है. थाना प्रभारी दीपा केंवट ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे की है. उन्होने बताया कि पिता पामर खड़िया का अपने 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोश में आकर नाबालिग पुत्र ने घर में रखे टंगिए से सिर पर वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया.

http://चाणक्य नीति : इन लोगों के पास सदा रहता है पैसा, नहीं होती है कोई कमी



इधर, विवाद के दौरान बीच बचाव करने आए एक रिश्तेदार बसंत खड़िया पर हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पड़ोस में रहने वाले उपसरपंच लेखराम खड़िया ने डायल 112 को दी. मौके पर पहुंची डायल 112 उपचार के लिए पामर खड़िया को जिला अस्पताल लेकर आ रही थी. इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के चार पुत्र हैं जिनमें अपचारी बालक तीसरा पुत्र है. दीपा केंवट ने बताया कि पिता और रिश्तेदार को घायल करने के बाद अपचारी बालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने रात में ही उनकी तलाश की लेकिन नहीं मिला. सुबह अपचारी बालक को गांव स्थित तालाब के मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

http://अक्षरा सिंह के नए गाने का धमाल, नागिन डांस से बनाया दीवाना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now