राजनांदगांव. कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि जिले में धान की खरीदी लगातार जारी है. धान खरीदी केन्द्र में मिलर्स द्वारा धान का उठाव किया जा रहा है तथा बारदाने की उपलब्धता कराई जा रही है. उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी की व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए. धान खरीदी केन्द्र में बारदाना लगातार पहुँचाया जा रहा है और धान का उठाव भी किया जा रहा है. किसी भी केन्द्र में धान खरीदी नहीं रूकनी चाहिए. धान खरीदी में जिन सोसायटियों द्वारा लापरवाही की जा रही है उन पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान की खरीदी लगातार चलनी चाहिए.
http://अगला सरकारी मेडिकल कॉलेज जांजगीर-चाम्पा जिले में खुलेगा : भूपेश
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मिलर्स द्वारा प्राप्त बारदाना गुणवत्ता पूर्ण हो यह ध्यान रखा जाए. किसानों द्वारा भी बारदाने लाए जा रहे हैं जिसमें उनके धान की खरीदी लगातार करें. उन्होंने कहा कि धान खरीदी में सभी समन्वय के साथ कार्य करें और सभी संसाधनों का पूरा उपयोग किया जाना चाहिए. धान खरीदी की व्यवस्था के लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा नोडल अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि धान की गुणवत्ता सही होनी चाहिए।. कलेक्टर श्री वर्मा ने वनधन केन्द्र के भवन निर्माण की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन ठेकेदारों ने निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है उन पर कार्रवाई करें.
http://108MP कैमरे के साथ Mi 10i भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
उन्होने समय-सीमा में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निराकरण होने के बाद इसकी जानकारी संबंधित व्यक्तियों को दिया जाए. अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, वन अधिकार पत्रों का पुर्नविलोकन, सामुदायिक वन अधिकार पट्टे, सामुदायिक वन संसाधन पत्र सहित अन्य लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और निराकरण करने के निर्देश दिए.
VIDEO : सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ का ट्रेलर रिलीज https://t.co/jajL3se5k2
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 5, 2021







