আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

108MP कैमरे के साथ Mi 10i भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Published on: January 5, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Xiaomi ने भारत में अपने फ्लैगशिप सीरीज का नया स्मार्टफोन Mi 10i लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने कहा है कि Mi 10i (i) का मतलब India है और इसे भारत में ही बनाया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपए है. इस कीमत पर 6GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है. दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत 21,999 रुपए है. तीसरे वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत 23,999 रुपए है. एमआई 10i को तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. इनमें पेसिफिक सनराइज, मिडनाइट ब्लैक और अटलांटिक ब्लू कलर शामिल हैं. इसकी बिक्री Mi स्टोर्स, रिटेल स्टोर्स और कंपनी के पार्टनर स्टोर्स पर होगी.

http://21 जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन की मॉक ड्रिल 7-8 जनवरी को


इसे 7 जनवरी दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India से भी खरीदा जा सकेगा. इस स्मार्टफोन पर दिए जा रहे ऑफर्स की बात करें तो इसमें 10,000 रुपए के वैल्यू का जियो बेनिफिट और 2,000 रुपए का ICICI बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा. ओपन सेल की शुरुआत 8 जनवरी से होगी. Mi 10i में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है. इसमें वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच है. डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. यहां HDR और HDR+ का सपोर्ट भी है और प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass 5 दिया गया है. बैक में भी गोरिल्ला ग्लास 5 मिलता है. Mi 10i में Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर दिया गया है और इसमें Adreno 619GPU लगाया गया है.

http://यहां किसी मंदिर की तरह होती है शहीद स्मारक की साफ-सफाई



इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और ये IP53 Splash Proof है. Mi 10i में फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है और ये सैमसंग का सेंसर है. दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है जिसमें 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है. इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 4,820mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है. फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G सहित यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now