আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

SBI ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, घर बैठे ही मिलेगी ये सुविधाएं

Published on: January 4, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा की शुरुआत के बाद से नॉन फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे चेक, डिमांड ड्राफ्ट, पे ऑर्डर आदि के लिए बैंक खुद आपके घर आता है. ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि भारतीय स्टेट बैंक भी इस तरह की कई सुविधाएं अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराता है, जिसमें उन्हें बैंक आने की जरूरत नहीं होती. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक की ओर से कैश पिकअप, कैश डिलीवरी, चेक रिसीव करना, जीवन प्रमाणपत्र पिकअप, KYC डॉक्युमेंट का पिकअप, Draft की डिलीवरी, फार्म-15 का पिकअप जैसी कई डोरस्टैप सुविधाएं मिलती हैं.


घर बैठे मंगवा सकते हैं इतना कैश?

SBI के नियमों के अनुसार, कम से कम 1,000 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 20,000 रुपए तक कैश आप अपने डोर स्टैप पर मंगवा सकते हैं. इसके लिए पहले कैश विड्रॉल के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होती है. इसके बाद बैंक कर्मी आपके अकाउंट में बैलेंस चेक करता है. ऐसे में अगर अकाउंट में बैलेंस कम या नहीं होता है तो ट्रांजैक्शन कैंसिल कर दी जाती है.

http://काजोल की फिल्म ‘त्रिभंगा’ का ट्रेलर रिलीज, मां संग उलझे रिश्ते की कहानी

क्या है डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस?

डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के द्वारा ग्राहक चेक जमा करने, पैसे निकालने और जमा करने, जीवन प्रमाण पत्र लेने जैसी कई सुविधाओं का घर बैठ लाभ ले सकते हैं. इस सर्विस से 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, दिव्यांग व दृष्टि बाधित लोगों को अपने घर पर ही बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी. डोरस्टेप सर्विस के तहत बैंक का कोई कर्मचारी आपके घर आएगा और आपके कागज ले जाकर बैंक में जमा कर देगा.


इन्हें नहीं मिलता डोरस्टेप बैंकिंग का फायदा

ज्वॉइंट खाते वाले ग्राहक को डॉर स्टैप बैंकिंग का फायदा नहीं मिलता है.

माइनर अकाउंट्स वाले ग्राहकों को भी ये सुविधा नहीं दी जाती है.

नॉन पर्सनल अकाउंट वाले ग्राहकों को भी ये सुविधा का लाभ नहीं मिलता है.

http://महिला ने सो रहे पति की टंगिया मारकर की हत्या, फिर 3 बच्चों को कुएं में फेंक खुद भी कूदीं

इस तरह शुरू करें डोरस्टेप बैंकिंग

इस सुविधा को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको बैंक की मोबाइल एप्लीकेशन, वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके अलावा आप वर्किंग डेज में टोल फ्री नंबर 1800111103 पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच कॉल करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. SBI डोरस्टेप बैंकिंग सर्विसेज के बारे में अधिक डिटेल्स के लिए ग्राहक https://bank.sbi/dsb पर विजिट कर सकते हैं. या फिर आप अपनी नजदीकी SBI ब्रांच में भी संपर्क कर सकते हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now