আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

काजोल की फिल्म ‘त्रिभंगा’ का ट्रेलर रिलीज, मां संग उलझे रिश्ते की कहानी

Published on: January 4, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस काजोल की फिल्म ‘त्रिभंगा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म एक परिवार की तीन औरतों पर आधारित है. इसमें तन्वी आजमी, काजोल और मिथिला पालकर ने संग काम किया है. त्रिभंग में काजोल, अनु नाम की महिला के किरदार में नजर आने वाली हैं, जो एक ओड़िसी डांसर है. अनु अपनी जिंदगी में बहुत कुछ देख चुकी है. दो मिनट के ट्रेलर में आप अनु (काजोल) को नीली साड़ी पहने तैयार हुए देखेंगे वहीं दूसरे सीन में वो किसी पहचान वाले के छूने पर चौंककर नींद से उठ जाती है.

http://महिला ने सो रहे पति की टंगिया मारकर की हत्या, फिर 3 बच्चों को कुएं में फेंक खुद भी कूदीं


एक रिपोर्टर के पूछने पर अनु बताती है कि उसकी मां (तन्वी आजमी) नयन ‘अभंग’ हैं, एक अजब जीनियस जो अपनी कलम से कमाल करती है. वहीं अनु की बहन माशा (मिथिला पलकर) ‘सामभंग’ है यानी पूरी तरह से बैलेंस. अनु के मुताबिक वो खुद त्रिभंगा है, जो ओड़िसी डांस का ही एक पोज है, जो खुद टेढ़ा-मेढ़ा है लेकिन फिर भी खूबसूरत है. ट्रेलर जैसे-जैसे आगे चलते है आपको पता चलता है कि अनु और उसका परिवार बाहर से जितना प्यार लगता है, अन्दर से उसमें उतनी ही उलझने और मुश्किलें भरी हैं.

http://जनपद अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर का निधन, शोक की लहर



इन्हीं में से एक है अनु का उसकी मां से रिश्ता. अनु के साथ अतीत में ऐसा बहुत कुछ हुआ है जिसकी वजह से वो अपनी मां से नफरत करती है. लेकिन मां को मुश्किल में देखकर उनके लिए अनु का प्यार भी जाग रहा है. फिल्म में काजोल के साथ कुणाल रॉय कपूर, कंवलजीत सिंह और वैभव तत्वावादी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म का प्रोडक्शन अजय देवगन कर रहे हैं. इसका निर्देशन रेणुका शहाणे ने किया है. बता दें फिल्म त्रिभंगा 15 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे. देखिए ट्रेलर-

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now