महासमुंद. जनपद पंचायत अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भागीरथी चंद्राकर का रायपुर एम्स में रविवार देर रात निधन हो गया. वे 53 वर्ष के थे. बताया जाता है कि विगत 29 दिसंबर से स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें रायपुर एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था. जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया. श्री चंद्राकर के निधन पर यहां कांग्रेसियों में शोक की लहर है वहीं जनपद क्षेत्र के लोगों ने भी उनके आकस्मिक निधन पर शोक जताया है. श्री चंद्राकर अपने दोस्ताना व्यवहार के चलते क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे.
http://सीएम शिवराज का ऐलान- अभी नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन
बता दें कि महाविद्यालय में छात्र जीवन से उन्होने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरूआत की.1992 में वे छात्र संघ नेता बने और फिर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए. राजनीति में सक्रिय रहते हुए उन्होंने साल 2005 में जनपद अध्यक्ष का चुनाव लड़ा और लोकप्रियता के कारण भारी बहुमत से जीत हासिल कर अध्यक्ष बने. साल 2019 में उन्होने फिर से जनपद सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत हासिल करने के बाद पुन: जनपद अध्यक्ष चुने गए.
http://कोरोना वैक्सीन को लेकर एम्स निदेशक बोले- साइड इफेक्ट्स दिखे तो मिलेगा मुआवजा







