আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, छाल, सरिया और कोसीर को तहसील बनाने की घोषणा

Published on: January 2, 2021
---Advertisement---

रायगढ़. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों से धान की खरीदी राज्य सरकार द्वारा हर हाल में 2500 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी. किसानों के हित और अपनी वचन के अनुरूप इससे एक आना भी कम का भाव हमें स्वीकार्य नहीं होगा. उन्होंने कहा कि केन्द्रीय एजेन्सी एफसीआई द्वारा अभी तक चावल लेने की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण धान खरीदी की गति कुछ प्रभावित हुई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द इसका समाधान निकल आएगा. मुख्यमंत्री ने आज जिला मुख्यालय रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में लगभग 1146 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगातों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए.

http://AIIMS की दूसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने की खुदकुशी


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत 1 लाख 33 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को लगभग 6 करोड़ रुपए मूल्य की सामग्री और चेक वितरित की. मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायकों और जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय को गुरू घासीदास के नाम करने सहित छाल, कोसीर एवं सरिया को तहसील बनाने और खरसियां में रेलवे ओव्हरब्रिज बनाने सहित अनेक घोषणाएं की. भूपेश बघेल के समक्ष इसकी मांग स्थानीय विधायकों द्वारा की गई थी.

http://विषपान करने वाली युवती को अस्पताल ले जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत



हालांकि सारंगढ़ के जिला बनाने की भी मांग की गई थी, लेकिन इसकी घोषणा फिलहाल नहीं हो पाई. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में भी हजारों मजदूरों को काम दिए जाने की बात दोहराई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित सभा स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विगत दो वर्षों में हुए विकास कार्यों तथा सुराजी गांव योजना में किए जा रहे नवाचार से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया. वहीं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साहवर्धन भी किया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now