আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ई-समाधान वेबसाइट का लोकार्पण, राज्यपाल को भेजे जाने वाले आवेदनों का ऑनलाइन होगा मॉनिटरिंग

Published on: January 1, 2021
---Advertisement---

रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में ई-समाधान वेबसाइट (https://esamadhan.cg.gov.in/) का लोकार्पण किया. इस वेबसाइट के माध्यम से राज्यपाल को आम जनता द्वारा भेजे गए आवेदन पत्रों को संबंधित विभागों को भेजा जाएगा. साथ ही राजभवन सचिवालय द्वारा उन आवेदनों पर की जा रही कार्रवाई एवं विभिन्न विभाग/कार्यालय स्तर पर लंबित आवेदनों की ट्रैकिंग की जा सकेगी. इससे राजभवन सचिवालय को संबंधित विभाग को भेजे गए आवेदन पत्र की स्थिति, निराकरण की अद्यतन स्थिति की मॉनिटरिंग करने में सुविधा होगी. राज्यपाल ने कहा कि आज का युग तकनीक का युग है. हर जगह पर तकनीक का उपयोग किया जा रहा है.

http://किशोरी से गैंगरेप, पिता भी करता था यौन शोषण, सभी आरोपी गिरफ्तार


नई तकनीकों से कार्य में गति और पारदर्शिता आती है. ई-समाधान प्रणाली से आमजनों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान होगा. एनआईसी के अतिरिक्त राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी टीएन सिंह ने इस संबंध में बताया कि इस वेबसाइट में राजभवन में आने वाले आवेदनों को स्कैन करके अपलोड किया जाएगा. इस वेबसाइट को संबंधित विभागों, कलेक्टोरेट और विकासखण्ड कार्यालय तक जोड़ा गया है. आवेदन अपलोड कर उसे संबंधित कार्यालयों में भेज दिया जाएगा. इससे अभी 3200 शासकीय कार्यालयों को संबद्ध किया गया है. उन्होंने बताया कि जिस-जिस कार्यालय में आवेदन पत्र अग्रेषित होते जाएंगे, उस स्थिति की जानकारी राजभवन सचिवालय को मिलती जाएगी. साथ ही आवेदक के मोबाइल नंबर में भी एसएमएस के माध्यम से यह सूचना दी जाएगी.

http://रोहित बने उपकप्तान, चोटिल उमेश की जगह नटराजन को मौका



मोबाइल में एसएमएस की यह सुविधा जल्द प्रारंभ की जाएगी. श्री सिंह ने बताया कि इसमें विशेष बात यह है कि जो विभाग आवेदक की समस्या, मांग या शिकायत का अंतिम रूप से निराकरण करेगा और की गई कार्रवाई से राजभवन सचिवालय को अवगत कराएगा. इस वेबसाइट को जनशिकायत निवारण विभाग से संबद्ध कर दिया गया है, जिससे संबंधित विभाग को पृथक लॉगिन और पासवर्ड बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. यह वेबसाइट शुरू होने से राजभवन द्वारा आवेदन पत्रों को संबंधित कार्यालय में भेजने के लिए पत्राचार करने में लगने वाले समय की बचत होगी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now