আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सचिवों की हड़ताल से ग्रामीण विकास ठप, मांग को जायज बताते भाजपा ने किया समर्थन

Published on: December 31, 2020
---Advertisement---

बागबाहरा. पंचायत सचिवों की बेमियादी हड़ताल से गांवों में विकास का पहिया थम सा गया है. मनरेगा, गौधन योजना आदि कई तरह की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र में संचालित हैं, जो पंचायत सचिवों के बिना प्रभावित हो रही हैं. इसके अलावा बुनियादी सुविधाएं भी प्रभावित हो रही है. उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर विगत 21 दिसंबर को जिला मुख्यालय महासमुंद में एक दिवसीय धरना, रैली, प्रदर्शन के बाद सचिवों ने शासकीयकरण करने की एक सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था. पश्चात 24 दिसंबर को ब्लॉक स्तर में रैली, धरना-प्रदर्शन के बाद अनुविभागीय अधिकारी व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा पश्चात 26 दिसंबर से प्रांतीय सचिव संघ के आह्वान पर छग पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई बागबाहरा के समस्त सचिव अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर हैं.

http://एफसीआई में चावल जमा नहीं होने और बारदाने की कमी से धान खरीदी में संकट की स्थिति



विगत 28 दिसंबर को सचिवों के धरनास्थल पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मिता हितेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि हितेश चंद्राकर, वरिष्ठ पत्रकार और किसान नेता पारस सांखला समर्थन में उपस्थित रहे. उन्होने कहा कि सचिवों की मांग जायज है. साथ ही आश्वस्त किया कि आप लोगों के शासकीयकरण किए जाने के संबंध में प्रत्येक जनपद पंचायत स्तर पर प्रस्ताव लाया जाएगा तथा छत्तीसगढ़ शासन के नेता प्रतिपक्ष के माध्यम से अवगत कराया जाएगा. इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रताप ठाकुर, उपाध्यक्ष जयचंद बघेल, सचिव पुनुराम साहू, शिवचरण साहू, अनंत यादव, मीडिया प्रभारी अनिल साहू, विनोद चंद्राकर, नरेंद्र पटेल, सत्येंद्र चंद्राकर, चंद्रहास नायक और सचिवगण उपस्थित थे. आज गरुवार को भाजपा नेत्री अलका नरेश चंद्राकर ने सचिवों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया.

http://समंदर किनारे हिना खान ने कराया बोल्ड फोटोशूट, देखिए तस्वीरें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now