আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Jio यूजर्स को नए साल का तोहफा, किसी भी नंबर पर लोकल कॉल्स फ्री

Published on: December 31, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. रिलायंस जियो ने ऐलान किया है कि 1 जनवरी 2021 से सभी लोकल वॉयस कॉल्स फ्री होंगे. बता दें कि कुछ महीने पहले रिलायंस जियो ने जियो से दूसरे नंबर पर लोकल कॉल्स के लिए पैसे लेने शुरू कर दिए थे. इसके लिए कई प्लान भी लॉन्च किए गए. रिलायंस जियो ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आदेश के मुताबिक 1 जनवरी से डोमेस्टिक वॉयस कॉल्स के लिए इंटरकनेक्ट यूसेज चार्जेस (IUC) बंद किए जा रहे हैं. यानी अब रिलायंस जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए अलग से पैसे नहीं लगेंगे. गौरतलब है कि सितंबर 2019 में रिलायंस जियो ने ये तय किया था कि अपने ग्राहकों से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के पैसे लगेंगे.

http://टीम इंडिया को झटका, उमेश यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर



इसके लिए कंपनी TRAI के IUC चार्ज का हवाला दिया था. अब TRAI ने IUC खत्म करने का फैसला किया है और इस वजह से रिलायंस जियो ने भी लोकल ऑफनेट कॉल्स को फ्री करने का ऐलान कर दिया है. हालांकि यहां फ्री ऑफ नेट कॉलिंग का ये मतलब नहीं है कि जियो कस्टमर्स बिना किसी प्लान एक्टिवेट किए ही फ्री कॉलिंग कर पाएंगे. पहले के जो प्लान्स हैं वो वैसे ही काम करेंगे. यानी जितनी आपके प्लान की वैलिडिटी है अब उसमें ऑन नेट और ऑफ नेट कॉलिंग के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं लगेगा. जियो ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि कंपनी ने अपने वादे को पूरा किया है और IUC खत्म होते ही ऑफ नेट लोकल कॉल्स फ्री कर दिए. जियो से जियो लोकल कॉलिंग इससे पहले भी फ्री थी.

http://जल्द आने वाली है कोरोना वैक्सीन, 2021 का मंत्र- दवाई भी और कड़ाई भी : पीएम मोदी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now