रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेण्डरी तथा हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा के परिणाम 30 दिसंबर को घोषित कर दी गई है. परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव के अनुसार हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा 2020 में कुल 36 हजार 869 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें से 36 हजार 758 छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए. घोषित परिणाम में से कुल 27 हजार 704 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जो कुल परीक्षार्थियों का 75.36 प्रतिशत है. उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 4342 छात्र प्रथम श्रेणी, 22 हजार 165 द्वितीय श्रेणी तथा 1196 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. इसी तरह हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा 2020 में कुल 87 परीक्षार्थी शामिल हुए जिसमें से 86 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए. कुल घोषित परिणाम में 72 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जो कुल परीक्षार्थियों का 83.72 प्रतिशत है.
http://जनपद सीईओ, सब इंजीनियर और दो क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
रोजगार कार्यालय में 7 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प
राजनांदगांव. जिला रोजगार कार्यालय तहसील परिसर राजनांदगांव में 7 जनवरी 2021 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है. प्लेसमेंट कैम्प में आईसीआईसी बैंक सेल्स एकेडमी श्याम प्लाजा पंडरी रायपुर द्वारा सेल्स ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण निर्धारित है. आयु सीमा 20 से 27 वर्ष होनी चाहिए. आवेदकों को अपने साथ सभी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र एवं रोजगार पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य है. इच्छुक आवेदक मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निर्धारित तिथि 7 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची







